By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 02, 2026
लातूर, एक नवंबर महाराष्ट्र के लातूर में एक टेम्पो से पार्सल उतारते समय हुए विस्फोट के मामले में बंदूकों की दो दुकानों के मालिकों समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था।
इनमें कार्बन डाइऑक्साइड (सीओ2) की एक ट्यूब और ‘एयर पिस्टल’ की मैगजीन शामिल थी। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गंभीर चोट लगने या जान जाने का खतरा होने के बावजूद पार्सल को लापरवाही से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, अन्य दो आरोपियों ने भी जरूरी सुरक्षा उपायों का कथित तौर पर पालन नहीं किया तथा पार्सल लेकर उसे आगे भेजने की व्यवस्था की।