पंजाब में लगाया जाए राष्ट्रपति शासन, सरकार चलाना आम आदमी पार्टी के बस की बात नहीं: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2022

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के एक विधायक ने मशहूर पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की रविवार को हुई हत्या के बाद पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। फेसबुक पर एक पोस्ट में, शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने आरोप लगाया, सरकार चलाना आम आदमी पार्टी के बस की बात नहीं है। गायक मूसेवाला (28) की रविवार को पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनके साथ महिंद्रा थार जीप में यात्रा कर रहे उनके चचेरे भाई और एक दोस्त हमले में घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनप्रतिनिधि के 25 साल पूरे होने पर जताया जनता का आभार

V-Neck से लेकर Off-Shoulder तक, गरबा ड्रेसेस की नेकलाइन के अनुसार अपनाएं ये Hairstyle

Flydubai विमान में घायल कैप्टन Smit Machhar की डेंटिस्ट ने बचाई जान

GE Aerospace ने HAL को सौंपे 4 नए F404 इंजन, Tejas Mk1A फ्लीट को मिलेगी मजबूती