कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए, विधानसभा की सदस्यता से भी दिया इस्तीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बडामलहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने रविवार को कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गये। इससे पहले उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया, जो रविवार को मंजूर हो गया।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में रहेगा रविवार को एक दिन का कंप्लीट लॉक डाउन, सड़को पर निकलने पर होगी कानूनी कार्रवाई

इसके बाद वह रविवार को भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के समक्ष भाजपा में शामिल हो गये। इस मौके पर लोधी ने कहा, ‘‘मैंने शनिवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और आज वह मंजूर हो गया है।’’

उन्होंने कहा कि इसके बाद मैं आज कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गया हूं। लोधी ने बताया कि बुंदेलखंड के विकास के लिए मैंने यह फैसला किया। चौहान एवं शर्मा ने लोधी के भाजपा में शामिल होने पर उनका स्वागत किया है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा