कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने प्रधानमंत्री से असम की खनन त्रासदी की एसआईटी जांच कराने की अपील की

By Prabhasakshi News Desk | Jan 11, 2025

गुवाहाटी । कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर असम में हुई खनन त्रासदी की एसआईटी से जांच की मांग की है। असम में इस त्रासदी में एक कोयला खदान में चार मजदूरों की मौत हो गई थी। गोगोई ने यह भी आरोप लगाया कि इस पूर्वोत्तर राज्य में ‘कानून को कड़ाई से नहीं लागू करने और स्थानीय मिलीभगत’ के कारण ‘अवैध खनन बेरोकटोक जारी है।’ दीमा हसाओ जिले के उमरांगसू में सोमवार को एक कोयला खदान में अचानक पानी भर जाने से नौ मजदूर फंस गए और अब तक चार मजदूरों के शव बरामद किए गये हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इस त्रासदी की तत्काल एसआईटी जांच कराने की अपील की है। इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। इसके अलावा, सुरक्षा, भ्रष्टाचार और पर्यावरण को होने वाले नुकसान के व्यापक मुद्दों पर भी ध्यान देने की जरूरत है।’’ गोगोई ने कहा कि प्रभावित परिवार इंसाफ के हकदार हैं और ‘हमें बिल्कुल यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

प्रमुख खबरें

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित