कांग्रेस सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, PM Modi और अनुराग ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

By अंकित सिंह | Jul 04, 2024

कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने सदन में "तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक बयान" दिए और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। टैगोर ने स्पीकर बिरला को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि मोदी और ठाकुर द्वारा दिए गए बयानों पर निर्देश 115(1) के प्रावधानों को लागू किया जाए।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के इस दावे को भी चुनौती दी कि कांग्रेस का वोट शेयर उन 16 राज्यों में कम हो गया है जहां उसने अकेले चुनाव लड़ा था। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के इस दावे को भी चुनौती दी कि कांग्रेस की वोट हिस्सेदारी उन 16 राज्यों में कम हो गयी है जहां उसने अकेले चुनाव लड़ा था। कांग्रेस सांसद ने पत्र में कहा, ‘‘यह तथ्यात्मक रूप से गलत है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, तेलंगाना आदि में कांग्रेस की वोट हिस्सेदारी बढ़ी है।’’ 

इसे भी पढ़ें: Sansad Diary: पीएम मोदी का राहुल गांधी पर जोरदार पलटवार, विपक्ष का हंगामा, राज्यसभा में भी उठे सवाल

उन्होंने मोदी की इस टिप्पणी को भी ‘‘भ्रामक’’ बताया कि ‘‘कांग्रेस की सरकार के समय में सेना के लिए कोई बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध नहीं करायी गयी थीं।’’ उन्होंने प्रधानमंत्री के इस दावे को भी चुनौती दी कि कांग्रेस ने सेना को लड़ाकू विमान नहीं दिये। पत्र में कहा गया, ‘‘हमारे पास जगुआर, मिग 29, सुखोई- 30, मिराज 2000 थे।’’ टैगोर ने लोकसभा में ठाकुर के एक जुलाई के भाषण में कथित अशुद्धियों की ओर भी इशारा किया। उनके मुताबिक, ठाकुर ने दावा किया कि जब कांग्रेस ने देश पर शासन किया था तो सेना को हथियार और लड़ाकू विमान नहीं दिए गए थे।

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खुले, CJI ने विपक्षी नेताओं से नहीं मिलने की बताई वजह

EVM और Election Commission पर सवाल उठाने पर Yogi Adityanath का वार: देश में अराजकता फैला रहा विपक्ष

PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर Sikkim कैबिनेट ने दी बधाई

Muscle Pain Relief: मांसपेशियों के Muscle Pain से राहत पाने के लिए अपनाएं सिकाई और हल्दी दूध के नुस्खे