Congress सांसदों ने NEET के मामले पर चर्चा के लिए दोनों सदन में नोटिस दिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2024

कांग्रेस के कई सांसदों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) से जुड़ी कथित अनियमितताओं और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ‘‘नाकामी’’ के मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए शुक्रवार को संसद के दोनों सदन में नोटिस दिए हैं।

लोकसभा में कांग्रेस के सदस्य मणिकम टैगोर ने इस विषय पर चर्चा की मांग करते हुए कार्यस्थगन का नोटिस दिया है। कांग्रेस और ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के अन्य घटक दलों ने शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी से जुड़ी कथित अनियमितता का मुद्दा उठाने का फैसला किया है।

प्रमुख खबरें

West Bengal में 91 लाख वोटर्स के नाम हटे, Prashant Bhushan ने इसे अधिकारों पर हमला बताया

Fuel Supply पर West Asia संकट का असर, भारत ने बढ़ाई छोटे LPG Cylinder की बिक्री, तेज किए PNG कनेक्शन

अलविदा Asha Tai! राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में आज होगा अंतिम संस्कार

Inside The US-Iran Talks | पाकिस्तान में कमरे के अंदर क्या क्या हुआ? इस्लामाबाद में वैंस और ईरानी वार्ताकारों के बीच का दोस्ताना माहौल और बातचीत की नाकामी