सिद्धू के सामने और नहीं झुकेगी कांग्रेस, नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए मंथन शुरू

By अंकित सिंह | Sep 29, 2021

पंजाब कांग्रेस का विवाद अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इन सब के बीच अचानक नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। सिद्धू के इस्तीफे की मुख्य वजह अब तक सामने तो नहीं आ पाई है। लेकिन बताया जा रहा है कि वह अपने करीबी अधिकारियों और नेताओं को अहम मंत्रालय में जिम्मेदारी दिलाना चाहते थे। दूसरी ओर खबर यह थी कि आलाकमान ने सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। साथ ही साथ कहा जा रहा था कि सिद्धू को मनाने की कोशिश की जाएगी। हालांकि सूत्रों के मुताबिक यह कहा जा रहा है कि अब आलाकमान सिद्धू के आगे और झुकने को तैयार नहीं है। आलाकमान ने पहले सिद्धू को मनाने के लिए सोचा था। परंतु अब ऐसा लगता है कि आलाकमान ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए मंथन शुरू कर चुका है। पहले खबर थी कि पंजाब प्रभारी हरीश रावत सिद्धू को मनाने के लिए चंडीगढ़ जाने वाले हैं। लेकिन अब उनका यह दौरा रद्द हो चुका है। प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में कुलजीत नागरा का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसके अलावा लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू भी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में है। सिद्धू के इस्तीफे के कुछ ही घंटे बाद चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में 18 सदस्यीय नये मंत्रिमंडल में शामिल रजिया सुल्ताना ने भी पूर्व क्रिकेटर के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए अपना इस्तीफा दे दिया। 

प्रमुख खबरें

Chai Par Sameeksha: Bengal, Tamil Nadu, Assam, Keralam, Puducherry के चुनाव परिणामों का विश्लेषण

Jan Gan Man: West Bengal में BJP की नहीं सनातन की जीत हुई, हिंदू एकता को ध्रुवीकरण की राजनीति कहना गलत

CM समेत 35 में से 22 मंत्री चुनाव हार गये, फिर भी ममता बनर्जी बोलीं, हम हारे नहीं हैं

Tamil Nadu में Thalapathy का राज! Actor Vijay 7 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ