उत्तर प्रदेश के मंत्री की कांग्रेस को सलाह, पाप का प्रायश्चित करने के लिये गंगा स्नान करना चाहिये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2021

अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री मोहसिन रज़ा ने शनिवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा की प्रयागराज यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नौका खेने से कुछ होने वाला नहीं है, वैसे कांग्रेस के लोगों को अपने पाप का प्रायश्चित करने के लिए गंगा स्नान करना चाहिए। मोहसिन रजा ने अमेठी जिला भाजपा कार्यालय में संवाददाताओं से कहा ‘‘जिन्हें जय श्रीराम के नारे से परहेज है, आज वह गंगा में डुबकी लगा रहे हैं,देवी के मंदिर की परिक्रमा कर रहे हैं।’’

इसे भी पढ़ें: रक्षा मंत्री के बयान पर कांग्रेस का हमला, पूछा- क्या मोदी सरकार भारत के भू-भाग को नया बफर जोन नहीं बना रही?

प्रियंका गांधी पर तीखे हमले करते हुए रज़ा ने कहा कि प्रियंका किसानों को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करती हैं उनके प्रति हमदर्दी दिखाती हैं लेकिन सबसे पहले उन्हें अपने पति रॉबर्ट वाद्रा से किसानों की जमीन वापस दिलानी चाहिए। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए रज़ा ने कहा ‘‘राहुल अमेठी को इटली का छोटा सा शहर समझते थे और वहां सैर करने जाते थे। उन्हें अमेठी के विकास से कोई लेना-देना नहीं था। आज अमेठी का तेजी से विकास हो रहा है।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें