कांग्रेस का तंज, कहा- ‘न्याय’ के वादे से परेशान हो गए हैं मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘ढकोसला पत्र’ कहे जाने पर पलटवार करते हुए बुधवार को दावा किया कि न्यूनतम आय योजना (न्याय) की घोषणा के बाद से मोदी और भाजपा परेशान हो गए हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा ‘न्याय’ की घोषणा के बाद से परेशान हो गए हैं। मोदी की आज की रैलियों में हताशा साफ दिख रही थी।’’

इसे भी पढ़ें: फडणवीस ने चुनाव नहीं लड़ने को लेकर शरद पवार पर कसा तंज

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश में एक चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र पर निशाना साधते हुए कहा कि इसे ढकोसला पत्र कहना चाहिए। मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरह इनका घोषणापत्र भी भ्रष्ट होता है, बेइमान होता है, ढकोसलों से भरा होता है, इसलिए इसे घोषणापत्र नहीं बल्कि ढकोसला पत्र कहना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Gold Prices में गिरावट: US Inflation और Interest Rates के संकेतों ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कन

सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के Makkah Defense Pact पर बोले पूर्व राजनयिक, West Asia में अमेरिका के घटते प्रभाव का संकेत

किसानों को मिलेगी Quality Inputs: कृषि मंत्री Vijay Sinha ने दिए सख्त निर्देश, होगी कड़ी कार्रवाई

इधर डिफेंस डील, उधर इजरायल ने तुर्की-पाक को ठोका