कन्फ्यूज है कांग्रेस का नेतृत्व, अमित शाह बोले- केरल की जनता हमें विकल्प के तौर पर देख रही

By अनुराग गुप्ता | Mar 24, 2021

तिरुवनंतपुरम। गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के थ्रिप्पुनिथुरा में रोड शो किया। इस दौरान भारी संख्या में लोगों का हुजूम दिखाई दिया। इसी बीच गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एनडीएफ और यूडीएफ दोनों से ही केरल की जनता परेशान है और जो आप भीड़ देख रहे हैं वो भारतीय जनता पार्टी को एक विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। मैं यह निश्चितरूप से कह सकता हूं कि हम बहुत अच्छी बढ़त के साथ केरल चुनाव में प्रदर्शन करेंगे।

इसे भी पढ़ें: मतदाता सूची में गड़बड़ी करने के विपक्ष के आरोपों को केरल के CM पिनराई विजयन ने किया खारिज 

इसी बीच गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कन्फ्यूज पार्टी है। यहां पर कम्युनिस्टों के खिलाफ लड़ रहे हैं और बंगाल में उन्हीं के साथ लड़ रहे हैं। इतना ही नहीं उनका नेतृत्व और पार्टी दोनों ही कन्फ्यूज है।

प्रमुख खबरें

ट्रंप के बेटों की कंपनी पाकिस्तान को बेचेगी लड़ाकू ड्रोन, Powerus और पाक आर्मी के बीच हुआ MoU, असीम मुनीर ने दिया बंपर ऑर्डर

Semicon 2.0 में चिप डिजाइन पर मुख्य फोकस, 200 स्टार्टअप को मदद देगी सरकार

Rajasthan Municipal Election: जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 सितंबर को होगा Mayor चुनाव

India की जमीन पर China के साथ मिलकर गुस्ताखी कर रहा था Pakistan, तभी Modi की पड़ गयी नजर...उसके बाद जो हुआ उसे दुनिया याद रखेगी