कांग्रेस पार्टी झूठ बोलने और अफवाहें फैलाने में एक्सपर्ट : खन्ना

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 16, 2021

मंडी।   भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने मंडी में विरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग किया और नामधारियों के साथ शिष्टाचार भेंट की। अविनाश राय खन्ना ने भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं सरदार गुरनाम सिंह एवं सरदार अवनींद्र सिंह जो कि 1952 से भाजपा कार्यकर्ता है उनसे भी भेंट की। 

इसे भी पढ़ें: फतेहपुर से भाजपा प्रत्याशी को जीताएं, क्षेत्र के रूके विकास को पंख लगाएंगे: अनुराग

 

उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के बुरे दिन शुरू हो गए है, कल कांग्रेस के लीगल सेल द्वारा ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के टोपी और मैडल को लेकर शिकायक दर्ज करवाई गई थी जिसको चुनाव आयोग द्वारा रद्द कर दिया गया है। 

चुनाव आयोग के निर्णय से साफ हो गया कि सेना मैडल व टोपी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के शौर्य का प्रतीक है।  उन्होंने कहा कि भाजपा आज मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है पर दूसरी ओर कांग्रेस के पास कोई भी मुद्दा नहीं है। भाजपा से हिमाचल में काम किया और काम के आधार पर ही जनता भाजपा को जिताएगी।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जनहित की योजनाओं का जनता को बड़ा लाभ हुआ है जिससे हिमाचल की जनता खुश है। 

 

इसे भी पढ़ें: भाजपा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी , कांग्रेस की ब्यानबाजी केवल जनता को भटकाने के लिए : खन्ना

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ बोलने और अफवाहें फैलाने में एक्सपर्ट है , जनता उनके द्वारा किये जा रहे झूठे प्रचार में ना आये और इन चुनावो में भाजपा को जिताए। 

उन्होंने कहा कि मंडी की जनता को कांग्रेस के नेताओं का सच पता है।

उनके साथ ज़िला अध्यक्ष रणवीर सिंह और प्रदेश भाजपा सचिव पायल वैद्य उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut