फतेहपुर से भाजपा प्रत्याशी को जीताएं, क्षेत्र के रूके विकास को पंख लगाएंगे: अनुराग

anurag thakur

अनुराग ठाकुर ने कहा कि फतेहपुर की जनता भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को जीताकर विधानसभा भेजें निश्चित रूप से क्षेत्र में रूके विकास को एक वर्ष पूर्ण कर लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा डबल इंजन वाली सरकार है। केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में जयराम सरकार है। यही कारण है कि क्षेत्र में विकास को तभी गति मिलेगी जब जनता भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाएगी।

फतेहपुर। विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर का विकास गत चार वर्षों से पूरी तरह रूका पड़ा है, ऐसे में आज जरूरत है यहां बदलाव लाने की। यह बदलाव भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को विधानसभा के उपचुनाव में विजयी बनाकर ही होगा। यह बात आज फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजा का तालाब में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कही।

इसे भी पढ़ें: मंडी संसदीय क्षेत्र के सम्मान को ठेस पहुंचाने वालों को जनता देगी जवाब: जयराम ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा कि फतेहपुर की जनता भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को जीताकर विधानसभा भेजें निश्चित रूप से क्षेत्र में रूके विकास को एक वर्ष पूर्ण कर लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा डबल इंजन वाली सरकार है। केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में जयराम सरकार है। यही कारण है कि क्षेत्र में विकास को तभी गति मिलेगी जब जनता भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार ने देश के साथ प्रदेश में बेहतरीन कार्य किए हैं। गत चार वर्षों में सरकार ने जनता की उम्मीदों के अनुरूप प्रत्येक कार्य किए हैं। मोदी सरकार ने कोरोना संकट के दौरान देशभर में करीब 180 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन वितरित किया। इतना ही नहीं मोदी सरकार कोविड वैक्सीन भी आमजन को निशुल्क उपलब्ध करवाने में अहम भूमिका निभाई है। आज भारत कोविड का सामना मजबूती के साथ कर रहा है, जिसकी सराहना विदेशों में ही हो रही है। उन्होंने कहा कि गरीबों की सुविधा के लिए मोदी सरकार ने 2 वर्षो में करीब 45 करोड़ बैंक खाते खुलवाए। वहीं किसानों के कल्याण के लिए किसान सम्मान निधि योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। किसानों को इन योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: चुनाव आयोग का फैसला बुराई पर अच्छाई की जीत , मैडल और टोपी को बाजार से नही शौर्य से प्राप्त किया जाता है: विनोद

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जी ने फतेहपुर की जनता से आग्रह किया कि इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को अपना सहयोग, समर्थन एवं आशीर्वाद देकर विजयी बनाएं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़