डूब गई कांग्रेस, तमिलनाडु-आंध्रा जैसा होगा पार्टी का हाल, वरिष्ठ नेता सीएम इब्राहिम ने कही बड़ी बात

By अनुराग गुप्ता | Jan 27, 2022

नयी दिल्ली। ग्रैंड ओल्ड पार्टी कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। भविष्य के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं और भूतकाल के कद्दावर नेता कांग्रेस की गतिविधियों से नाराज चल रहे हैं और इन नाराज चल रहे नेताओं को जी-23 का नाम दिया गया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान हुआ था। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को देश के तीसरे सबसे बड़े पुरस्कार पद्म भूषण से नवाजा गया। ऐसे में कांग्रेस को यह बात रास नहीं आई और सियासत तेज हो गई। 

इसे भी पढ़ें: आपस में भिड़े बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता, मंत्री भूपेंद्र सिंह का धरना, यूथ कांग्रेस ने की जांच की मांग 

इसी बीच कांग्रेस के कद्दावर नेता सीएम इब्राहिम का सनसनीखेज खुलासा सामने आया। जिसमें उन्होंने पार्टी की हालिया स्थिति के बारे में जानकारी दी। पत्रकार ने सीएम इब्राहिम से कई सवाल पूछे। जैसे- आखिर नेता कांग्रेस क्यों छोड़ रहे हैं ? क्या कांग्रेस डूब गई ? कांग्रेस अब सोशलिस्ट पार्टी नहीं रही क्या ? इत्यादि। इस पर उन्होंने इत्मीनान से जवाब दिए।

सीएम इब्राहिम ने कहा कि कांग्रेस बर्बाद हो रही है। खुद-ब-खुद सुसाइड कर रही है। कांग्रेस के जीतने का माहौल था, अब उनको मैदान में आने के लिए कहिए। बिना पैसे के कांग्रेस में लोग चल रही सकते हैं। एक जमाना था जब पंडित जी और इंदिरा जी थी उस वक्त सोशलिस्ट पार्टी थी लेकिन अब लेना बैंक है, देना बैंक नहीं है।

सीएम इब्राहिम ने कहा कि हम लायक नहीं है इसके। कर्नाटक में कांग्रेस की वापसी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले ऐसी स्थिति थी लेकिन अब नहीं है। जो तेलंगाना, तमिलनाडु और आंध्रा में हुआ है वो यहां भी होगा। क्या कांग्रेस डूब रही है के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी डूब गई है। कांग्रेस अपने गलत फैसलों का खामियाजा भुगत रही है। 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी की बैठक से दूर रहे कांग्रेस के 5 सांसद, जसबीर सिंह गिल बोले- हमें नहीं किया गया आमंत्रित 

आरपीएन सिंह ने छोड़ी कांग्रेस

हाल ही में आरपीएन सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इससे पहले राहुल गांधी की टीम का हिस्सा रहे जितिन प्रसाद, ललितेश पति त्रिपाठी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुष्मिता देव, प्रद्योत देव बर्मन, अशोक तंवर, प्रियंका चतुर्वेदी समेत इत्यादि नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर दूसरी पार्टी ज्वाइन कर ली है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Homemade Hydra Facial: Party से पहले चाहिए Instant Glow, इन 5 स्टेप्स में करें Home-made Hydra Facial

Bihar में सुशासन बाबू युग का अंत? Nitish ने दाखिल किया Rajya Sabha के लिए नामांकन, अमित शाह भी रहे साथ

Nitish Kumar के Rajya Sabha जाने से पहले Patna में सियासी हलचल, Amit Shah से मुलाकात के क्या हैं मायने?

Leucorrhoea Remedies: White Discharge की Problem होगी जड़ से खत्म, एक्सपर्ट ने बताए ये 2 अचूक उपाय