ट्विटर के एक्शन पर कांग्रेसियों का रिएक्शन, पार्टी नेताओं ने प्रोफाइल पर लगाई राहुल की तस्वीर

By अनुराग गुप्ता | Aug 12, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस और ट्विटर के बीच में विवाद बढ़ता जा रहा है। आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार और हत्या मामले में पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की थी। जिसके बाद राहुल गांधी ने मुलाकात से जुड़ी हुई कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर पोस्ट की थी।

वहीं भारतीय युवा कांग्रेस के प्रमुख बीवी श्रीनिवास ने अपने अकाउंट का नाम भी बदल दिया है। उन्होंने अपने अकाउंट का नाम राहुल गांधी कर दिया। आपको बता दें कि कांग्रेस ने दावा किया है कि उनके 5 हजार से ज्यादा ट्विटर अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: विपक्षी दलों के पैदल मार्च पर बोले संबित पात्रा, संसद सत्र के दौरान एक दिन भी नहीं होने दी कोरोना पर चर्चा 

श्रीनिवास ने ट्विटर बैन से डर गया हैशटैग के साथ ट्वीट किया कि तुम्हारी हर 'दादागिरी' का जवाब 'गांधी-गिरी' से हम देते रहेंगे, तुम्हे जिस चेहरे से सबसे ज्यादा डर लगता है, वही बनकर, जनता की आवाज़ बनते रहेंगे। 

प्रमुख खबरें

US Navy ने Saildrone पर कब्जा करने की कोशिश कर रही Iran की दो नावें नष्ट कीं

India-New Zealand FTA | न्यूज़ीलैंड की संसद ने भारत के साथ ट्रेड डील बिल पास किया, 95% एक्सपोर्ट पर टैरिफ में छूट मिलेगी

London में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की झलक पाने उमड़े सैकड़ों प्रशंसक, सुरक्षा कारणों से आखिरी वक्त पर कार्यक्रम रद्द

Israel को 2,000 पाउंड वाले 40,000 बम बेचने की तैयारी में Donald Trump प्रशासन