कांग्रेस ने दी लता मंगेशकर को भावभीनीं श्रद्धांजलि, सोनिया गांधी ने कहा- एक युग का अंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को महान गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि एक युग का अंत हो गया। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि मंगेशकर की दिल को छू लेने वाली आवाज, देशभक्ति के गीत और संघर्षपूर्ण जीवन पीढ़ियों के लिए प्रेरणा रहेगा। मंगेशकर (92) का रविवार को मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं और उन्हें बीमारी के मामूली लक्षण थे।

इसे भी पढ़ें: चुनौतियों से भरा रहा मामूली भूमिकाओं से लेकर सुर साम्राज्ञी तक का लता मंगेशकर जी का सफर

उन्हें आठ जनवरी को अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। जनवरी में उनकी तबीयत में सुधार हुआ था और उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया था, लेकिन शनिवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई। रविवार की सुबह उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके बाद उनका निधन हो गया। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सोनिया गांधी का शोक संदेश ट्वीट किया, जिसमें गांधी ने कहा: उनकी अंतिम यात्रा में नमन व भाव भीनी श्रद्धांजलि।”

इसे भी पढ़ें: क्रिकेटरों की अगुआई में खेल जगत ने महान गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, महान गायिका भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन हमारे देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। पार्टी ने कहा कि उनकी आवाज ने लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और दुनिया भर के लोगों को प्रेरित किया। साथ ही पार्टी ने मंगेशकर के परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्ति की।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत