राम मंदिर से ज्यादा जरूरी है गरीबी- बेरोजगारी हटाना: राहुल गांधी

By अनुराग गुप्ता | Jan 04, 2019

नई दिल्ली। राम मंदिर मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह मुद्दा हमारा नहीं है। इसी के साथ राहुल ने आगे कहा कि देश में कई जरूरी मुद्दे हैं। जैसे- स्वास्थ्य, गरीबी, बेरोजगारी इत्यादि। राहुल गांधी से अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के आज के रुख पर सवाल पूछा गया था। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी मुद्दे पर कह चुके हैं कि सरकार न्यायालय के फैसले की प्रतीक्षा करेगी।

बता दें कि राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वहां से भी उन्होंने राफेल मुद्दे पर पीएम मोदी पर निशाना साधा और पांच सवाल पूछे और प्रधानमंत्री से सवालों से न भागने की अपील की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्होंने राफेल मामले में मुझे गाली दी है। 

प्रमुख खबरें

PM Modi बोले, पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच की दूरी घटी

आप हाफ़िज़ सईद पर मुक़दमा कब चलाएंगे? संयुक्त राष्ट्र में शहबाज़ शरीफ़ पर दागे गए तीखे सवाल, पाकिस्तान के Pakistan Prime ने साधी चुप्पी

UNGA में बोले Benjamin Netanyahu, New York के मेयर जोहरान ममदानी यहूदियों को खतरे में डाल रहे

JSSC CGL परीक्षा में धांधली पर CID का बड़ा एक्शन, 16वीं गिरफ्तारी