शशि थरूर और खड़गे के बीच अध्यक्ष पद की लड़ाई, झारखंड के नेता ने भी नामांकन कर चुनाव को बनाया दिलचस्प

By अंकित सिंह | Sep 30, 2022

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की आज आखिरी तारीख थी। आज तीन नामांकन हुए हैं। सबसे पहले शशि थरूर ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पहले शशि थरूर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने राजीव गांधी मेमोरियल का दौरा किया और वहां पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। दूसरी ओर मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम अचानक ही आज कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में आया जिसके बाद उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। कल तक दिग्विजय सिंह का नाम भी इस रेस में शामिल था। हालांकि, मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम आने के बाद से उन्होंने अपनी दावेदारी पीछे कर ली। 

 

इसे भी पढ़ें: शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन, कहा- अकेले चला था लोग जुड़ते गए


दूसरी ओर झारखंड के एक नेता ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर चुनावी लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है। झारखंड कांग्रेस के नेता केएन त्रिपाठी ने आज अपना नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि पार्टी नेताओं का बाद में जो भी फैसला होगा, उसका वह सम्मान करेंगे। 17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे। 19 अक्टूबर को इसके नतीजे भी आ जाएंगे। पहले माना जा रहा था कि अशोक गहलोत इस पद के लिए गांधी परिवार के पसंदीदा उम्मीदवार हैं। हालांकि, राजस्थान में सियासी घटनाक्रम के बाद उनकी दावेदारी पीछे रह गई। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद अशोक गहलोत ने साफ तौर पर चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। मल्लिकार्जुन खड़गे के पास गांधी परिवार का समर्थन है। ऐसा दावा किया जा रहा है शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच ही अध्यक्ष पद की लड़ाई है।  

 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रमोद तिवारी ने किया कंफर्म


कुल मिलाकर देखें तो कांग्रेस को अब नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है। 2019 चुनाव में मिली हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्षा के रूप में काम कर रहे हैं। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने के निर्णय का स्वागत करता हूं। हमें उम्मीद है कि वे चयनित होंगे। हरियाणा से (भूपिंदर सिंह) हुड़ा साहब और मैंने प्रस्तावक के तौर पर उनके नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। अशोक गहलोत ने कहा कि हमारे वरिष्ठ नेताओं ने मिलकर खड़गे जी के नामांकन (कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए) के संबंध में निर्णय लिया है, मैं उनके लिए प्रस्तावक बनूंगा। हम कांग्रेस को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Ujiarpur Lok Sabha Seat: क्या जीत की हैट्रीक लगाएंगे नित्यानंद राय, आलोक मेहता भी दिखा रहे दम

Fashion Tips: डे डेट पर जाने के लिए टीवी एक्ट्रेस से लें आउटफिट्स की इंस्पिरेशन, दिखेंगी बेहद स्टाइलिश

IND vs BAN Womens T20: बांग्लादेश का सूपड़ा साफ करने उतरेगी भारतीय महिला टीम, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में जीते चार मैच

Jan Gan Man: भ्रष्टाचार को लेकर कब तक होती रहेगी सियासत, अब चोट करने की जरूरत है