कांग्रेस का वादा, गुजरात की सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन योजना को लागू करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2022

अहमदाबाद। कांग्रेस यदि गुजरात की सत्ता में आती है तो वह राज्य में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को उसी तरह लागू करेगी, जैसे छत्तीसगढ़ और राजस्थान में उसकी सरकारों ने किया है। पार्टी के नेताओं ने सोमवार को यह बात कही। राज्य में दिसंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। कांग्रेस ने भी उसी दिन पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की बात कही, जब पंजाब के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान ने ट्वीट किया, ‘‘मेरी सरकार पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को वापस लाने पर विचार कर रही है।’’ 

इसे भी पढ़ें: भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, तोमर और रिजिजू ने दिलाई सदस्यता

कांग्रेस की गुजरात इकाई के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि मान ओपीएस वापस लाने पर विचार कर रहे हैं, जबकि राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सरकारें इसे पहले ही लागू कर चुकी हैं। मोढवाडिया ने पत्रकारों से कहा, ‘‘गुजरात में सत्ता में आने पर कांग्रेस भी ऐसा ही करेगी। मैंने उनका (मान का) ट्वीट देखा है। उन्होंने सिर्फ इतना कहा है कि वह इस पर विचार करेंगे। उन्होंने न तो कोई घोषणा की है और न ही इसके लिए कोई सरकारी प्रस्ताव जारी किया है और न ही कोई निर्णय लिया है। दूसरी ओर, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकारों ने इसे लागू किया है।’’ 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर