भाजपा सांसद रीति पाठक ने आखिर क्यों पहनी काली साड़ी ? अब जवाब देते-देते हो गईं परेशान

By अनुराग गुप्ता | Aug 06, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी को लेकर सड़क से संसद तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस सांसदों ने काले रंग के कपड़े पहने। दरअसल, यह विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को हुआ। इस दौरान भाजपा की एक सांसद काले रंग की साड़ी पहनकर पहुंच गई। जिसके बाद उनसे तमाम तरह के सवाल पूछे गए।

रीति पाठक के अलावा द्रमुक के एम कनिमोझी ने भी काले रंग के कपड़े पहने थे। जबकि द्रमुक विरोध प्रदर्शन का हिस्सा नहीं थी। हालांकि कांग्रेस सदस्यों को यह सुनते हुए देखा गया कि एम कनिमोझी हमारे साथ हैं। बसपा की संगीता आजाद ने भी काली साड़ी पहनी थी लेकिन वो धरने में शामिल नहीं हुईं।

इसे भी पढ़ें: महंगाई, बेरोजगारी और अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का धरना 

कांग्रेस का काले कपड़ों में विरोध

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांध काले रंग की हाफ शर्ट पहने हुए थे तो महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने काले रंग की सलवार-कमीज और दुपट्टा पहन रखा था। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने काले रंग का कुर्ता और इसी रंग का साफा भी बांध रखा था।

प्रमुख खबरें

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया