Congress ने नर्सिंग घोटाले को लेकर Madhya Pradesh में किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने बैरिकेटिंग कर किया बल प्रयोग

By Prabhasakshi News Desk | Jun 10, 2024

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग घोटाले को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरे राज्य में सरकार का विरोध कर रही है। जिसके तहत पार्टी ने पूर्व शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के घर का घेराव किया। विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने पूर्व मंत्री के आवास के बाहर बैरिकेटिंग करके बल प्रयोग किया। जिससे विपक्ष के कार्यकर्ता तितर-बितर हो गए। इसके बाद पुलिस ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह सरकार के दबाव में आकर विरोध करने वाले नेताओं पर गलत धाराएं लगाकर उन्हें जेल भेज रही है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से मामले की कड़ी जांच कर दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।

प्रमुख खबरें

US Presidential Election 2028 | राष्ट्रपति चुनाव के लिए जेडी वेंस को समर्थन देने पर डोनाल्ड ट्रंप का टालमटोल, कहा- अभी बहुत जल्दी है

BJP के प्रमुख रणनीतिकार Amit Shah का 62वां जन्मदिन, RSS से Union Cabinet तक का सफर

वैश्विक दबाव में Sensex 678 अंक लुढ़का, Nifty भी 22,568 पर फिसला

शेयर बाजार में गिरावट और कच्चे तेल के दबाव से Rupee 12 पैसे फिसला, 94.50 प्रति डॉलर पर