कांग्रेस का सवाल: महंत नरेंद्र गिरी ने आत्महत्या की या ‘सुनियोजित हत्या’ हुई है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2021

कांग्रेस ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की कथित आत्महत्या पर सोमवार को दुख जताया और साथ ही, यह सवाल किया कि यह खुदकुशी है या फिर ‘सुनियोजित हत्या’ का मामला है।

इसे भी पढ़ें: नेताओं को कमतर बताकर विपक्षी एकता नहीं हो सकती, राहुल गांधी पर तृणमूल का हमला अवांछित: कांग्रेस

उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या यह आत्महत्या है या सुनियोजित हत्या? उत्तर प्रदेश भाजपा की ये कैसी सरकार है जो देश के संतों महंतों की रक्षा करने में भी समर्थ नहीं?’’ कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी नरेद्र गिरी की मौत पर दुख जताया। लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने ट्वीट किया, ‘‘अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि जी का देहावसान होना भारत के लिए अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें। ओम शांति।

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर