By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2019
भिवानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद 27 मार्च को 15 सदस्यीय समन्वय समिति के साथ पार्टी की रथयात्रा के जरिये भिवानी संसदीय क्षेत्र का दौरा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अशोक बुवानीवाला ने ये जानकारी दी। बुवानीवाला ने बताया, ‘भिवानी-महेन्द्रगढ़ संसदीय क्षेत्र में पार्टी का प्रचार करते हुए यह यात्रा 26 मार्च को अटेली से शुरू होते हुए 27 मार्च को नारनौल, महेन्द्रगढ़, आकोड़ा, चरखी दादरी से भिवानी में प्रवेश करेगी।’
इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी के गृहराज्य से कांग्रेस ने किया लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज
उन्होंने बताया कि भिवानी पहुंचने पर रथ यात्रा का भव्य एवं जोरदार स्वागत किया जाएगा। बुवानीवाला ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से गुलाब नबी आजाद लोकसभा चुनावों का बिगुल भी फूंगेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘भिवानी पहुंचने पर विधायक दल की नेता किरण चौधरी के आतिथ्य में कांग्रेस के सभी धुरंधर एक मंच पर चुनाव का शंखनाद करते हुए जनता के सामने भाजपा की जनविरोधी नीतियों की पोल खोलेंगे।’