राहुल की दाढ़ी को लेकर हेमंता बिस्वा सरमा के कमेंट पर कांग्रेस का रिएक्शन, अच्छा हुआ अपने वफादार कुत्ते को ज्यादा तरजीह दी

By अभिनय आकाश | Nov 23, 2022

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा वाले लुक का मजाक उड़ाया और कहा कि उनका चेहरा बदल गया है और वह अब सद्दाम हुसैन की तरह दिखते हैं। कांग्रेस ने इन टिप्पणियों के लिए भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि "जब आपके नेता (पीएम मोदी) ने दाढ़ी बढ़ाई, तो हमने कुछ नहीं कहा। हम वास्तविक मुद्दों पर बात करते हैं।" गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले अहमदाबाद में एक प्रचार रैली को संबोधित करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मैंने कुछ दिन पहले एक टेलीविजन साक्षात्कार में कहा था कि राहुल गांधी के नए रूप से कोई समस्या नहीं है। लेकिन अगर आपको अपना रूप बदलना ही है तो कम से कम वल्लभभाई पटेल या जवाहरलाल नेहरू जैसा बनाइए. अगर आप गांधीजी की तरह दिखते हैं तो और भी अच्छा है, लेकिन अब आप सद्दाम हुसैन की तरह ज्यादा क्यों दिखते हैं?

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की MP में हुई एंट्री, प्रियंका भी होंगी शामिल

असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि यही कारण है कि कांग्रेस नेताओं की कार्यशैली भारतीय संस्कृति के करीब नहीं है। वे हमेशा दूसरे की संस्कृतियों को अपनाने की कोशिश करते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने राहुल गांधी के लुक्स पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की हालिया टिप्पणियों पर निशाना साधा और कहा, "अच्छा है कि राहुल गांधी ने हिमंत बिस्वा सरमा की तुलना में अपने वफादार कुत्ते को अधिक महत्व दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि यही वो ही व्यक्ति है जो कांग्रेस नेताओं का पैर पकड़ता था, उनको शर्म आनी चाहिए, आज वो जो भी है वो कांग्रेस की वजह से हैं।

इसे भी पढ़ें: गढ़डा में बोले जेपी नड्डा, विकास की राजनीति की संस्कृति और इसकी गंगोत्री है गुजरात

इस बीच, कांग्रेस के संदीप दीक्षित ने कहा, “बीजेपी पर हंसने का मन करता है। कभी नहीं सोचा था कि वे इतना नीचे गिर जाएंगे लेकिन भारत जोड़ो यात्रा ने उन्हें हिला कर रख दिया है। उनके नेता (पीएम मोदी) ने भी हाल ही में दाढ़ी बढ़ाई थी लेकिन हमने कुछ नहीं कहा। हम वास्तविक मुद्दों पर बात करते हैं। पीएम कह रहे हैं कि उनके खिलाफ साजिश हो रही है। यात्रा के दौरान नहीं, जहां लाखों लोग भाग लेते हैं, बंद दरवाजों के भीतर षड्यंत्र रचे जाते हैं।


प्रमुख खबरें

चेन्नई एयरपोर्ट पर पल भर के लिए मची भगदड़, फैंस के बीच गिरे Thalapathy Vijay, वीडियो वायरल

Maharashtra Politics | परिवार साथ-साथ का नारा बुलंद! अजीत पवार ने शरद पवार के संग बनाई चुनावी रणनीति, पिंपरी-चिंचवड़ में होगा महा-मुकाबला

Market Update: रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 89.95 प्रति डॉलर पर

दुनिया के कल्याण के लिए भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में काम करें हिंदू: Bhagwat