कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2024

कांग्रेस ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की अपनी चौथी सूची जारी की, जिसमें प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष तारा चंद को छंब से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस फारूक अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है। दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे के तहत नेशनल कॉन्फ्रेंस 51 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, जबकि कांग्रेस 32 सीट पर अपने प्रत्याशी खड़े करेगी।

एक-एक सीट माकपा और जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (जेकेएनपीपी) को दी गई है। कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने पांच सीट पर दोस्ताना मुकाबले का फैसला किया है। जम्मू-कश्मीर में चुनाव तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को होगा तथा आठ अक्टूबर को मतों की गिनती होगी।

प्रमुख खबरें

Donald Trump की Stone Age वाली धमकी पर भड़का Iran, कहा- हम 7000 साल पुरानी सभ्यता

Iran के एक्शन पर EU सख्त, Ursula बोलीं- Global Economic Stability खतरे में है।

जेवर के विकास को नई रफ्तार: विधायक धीरेन्द्र सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की चोला स्टेशन पर अहम चर्चा

West Asia Conflict का असर: 6 लाख से ज्यादा भारतीय लौटे वतन, सरकार ने जारी किए आंकड़े