कांग्रेस को जनता की याद तभी आती जब चुनाव आते हैं : स्वामी प्रसाद मौर्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2021

भदोही (उप्र)। उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने रविवार को प्रियंका गांधी वाद्रा के उत्तर प्रदेश दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को जनता की याद तभी आती जब चुनाव आते हैं। यहां एक निजी कार्यक्रम में आए मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, कांग्रेस को जनता की याद तभी आती है जब चुनाव आते हैं। उन्होंने प्रियंका के रायबरेली दौरे पर कहा, साढ़े चार साल तक वह ट्विटर पर राजनीति करती रहीं और अब जनता की याद आई है क्योंकि चुनाव सामने है।

इसे भी पढ़ें: सिद्धू ने CM अमरिंदर सिंह को लिखा पत्र, किसानों की मांगों पर काम करने का आग्रह किया

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि बहन मायावती की सोच कमाल की है कि पहले वह माफिया को टिकट देती हैं, फिर पार्टी से निकालती हैं और फिर वापस ले लेती हैं। उन्‍होंने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है कि उन्होंने मुख्तार अंसारी का टिकट काट दिया और वह अंसारी को फिर वापस लेंगी। श्रम मंत्री ने कहा कि मायावती ने अगर सच में किसी माफिया या अपराधी को टिकट नहीं देने का फैसला किया है तो ऐसा लगता है कि उन्हें सद्बुद्धि आ गई है और उनका यह कदम स्वागत योग्य है।

प्रमुख खबरें

Chinese Communist Party ने Zhang Youxia और Liu Zhenli को सेना व पार्टी से निकाला

जातिवार जनगणना के बाद UP का चार हिस्सों में हो सकता है बंटवारा: Om Prakash Rajbhar

West Bengal: सांप्रदायिक तनाव की साजिश मामले में MLA Humayun Kabir बहरामपुर थाने पहुंचे

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम: 21 सितंबर की प्रमुख खबरों का संक्षिप्त विवरण