कांग्रेस ने 15 माह में मध्य प्रदेश को बर्बाद कर दियाः कुलस्ते

By दिनेश शुक्ल | Oct 29, 2020

खण्डवा। लोकतंत्र में जनता ही भगवान होती है, लेकिन कमलनाथ ने प्रदेश की जनता के लिए कुछ नहीं किया, इन्होंने तो अपना घर ही भरा है। कांग्रेस ने 15 माह में मध्य प्रदेश को बर्बाद कर दिया। वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना दिया था। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में किसानों से कर्जमाफी का वादा करके सरकार बना ली, लेकिन उनकी कर्जमाफी आज तक नहीं हुई। कांग्रेस ने सरकार में आते ही भाजपा सरकार में बनाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं को ही बंद कर करके जनता को परेशान करने का काम किया है। यह बात केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने खण्डवा जिले के मांधाता के सुलगांव में सभा को सम्बोधित करते हुए कही। 

प्रमुख खबरें

CM Yogi Adityanath ने बांटे सरकारी नियुक्ति पत्र, बोले 6 माह में देंगे 1 लाख और नौकरियां

Kangana Ranaut ने Kriti Sanon के नए विज्ञापन पर साधा निशाना, पहनावे पर उठाए सवाल

प्रिय नरेंद्र के दोस्त ने निभाई पक्की यारी, पेरिस में खुलेगा पहला बड़ा हिंदू मंदिर

चेन्नई में International Airport की जरूरत बरकरार, CM Vijay ने रद्द किया Parandur, नए विकल्प पर विचार