कांग्रेस के उत्तरी कर्नाटक कार्यकारी अध्यक्ष एस आर पाटिल ने इस्तीफा दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2018

बेंगलूरू। कांग्रेस के उत्तरी कर्नाटक कार्यकारी अध्यक्ष एस आर पाटिल ने हालिया विधानसभा चुनाव में राज्य के उत्तरी क्षेत्र में पार्टी के ‘‘असंतोषजनक प्रदर्शन’’ के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पाटिल ने आज यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने विधानसभा चुनाव में पार्टी के असंतोषजनक प्रदर्शन की नैतिक जिम्मेदारी लेने के बाद श्री राहुल गांधी जी को कुछ दिन पहले ई मेल के जरिए अपना इस्तीफा भेज दिया है।’’ उन्होंने कहा , ‘‘ यदि मेरी पार्टी ने उत्तरी कर्नाटक से और सीटें जीती होतीं तो हमने अपने दम पर सरकार बना ली होती।’’ पार्टी आलाकमान ने अभी पाटिल के इस्तीफे पर जवाब नहीं दिया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब कांग्रेस नेताओं ने सुझाव दिए हैं कि जो लोग पूर्ववर्ती सरकारों में दो बार मंत्री रह चुके हैं , उन्हें पार्टी कार्य के लिए नियुक्त किया जाए। 

 

मीडिया में ऐसी भी खबरें हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया कोशिश कर रहे हैं कि जी परमेश्वर के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें (पाटिल) कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए। इस पर पाटिल ने कहा कि वह पार्टी द्वारा दी जाने वाली किसी भी भूमिका को स्वीकार करने में खुशी महसूस करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं किसी भी वजह से कांग्रेस नहीं छोड़ूंगा।’’ इस बीच, भाजपा ने पाटिल के इस्तीफे को ‘‘सत्ता की भूखी’’ जद(एस) - कांग्रेस सरकार के ‘‘पतन की शुरुआत’’ करार दिया। कर्नाटक भाजपा ने ट्वीट में कहा, ‘‘जनादेश का मजाक उड़ाकर बनाई गई सरकार के पतन की शुरुआत हो चुकी है। एस आर पाटिल ने इस्तीफा दिया। यह सत्ता की भूखी सरकार के पतन की शुरुआत है।’’ 

प्रमुख खबरें

DC vs MI IPL 2024: मुंबई इंडियंस की एक और हार, दिल्ली कैपिटल्स ने 10 रन से दी मात

Salman Khan firing case: सलमान के दुश्मनों पर बड़ा एक्शन! मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों पर MCOCA की धाराएं लगाईं

आज हम नरेंद्र मोदी की वजह से जिंदा हैं...बीजेपी लोकसभा उम्मीदवार के लिए वोट मांगते हुए बोले फडणवीस

Iran ने पुर्तगाली ध्वज वाले जहाज के चालक दल में शामिल भारतीय सदस्यों को राजनयिक पहुंच प्रदान की