Demonetisation Verdict: कांग्रेस ने कहा, जजों ने नोटबंदी की प्रक्रिया को सही ठहराया, परिणाम पर कोई चर्चा नहीं की

By अंकित सिंह | Jan 02, 2023

केंद्र सरकार द्वारा 2016 में किए गए नोटबंदी के फैसले को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा निर्णय लिया है। इसके बाद कांग्रेस लगातार सरकार पर कई सवाल उठा रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले में नोटबंदी की प्रक्रिया को सही ठहराया गया है। लेकिन इसके जो नतीजे निकले उस पर कोई चर्चा नहीं हुई है और ना ही कोई निर्णय दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर भी कोई टिप्पणी नहीं की कि नोटबंदी से आतंकवाद कम हुआ, काला धन कम हुआ, इन सब चीजों पर एक शब्द भी इस निर्णय में नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता ने साफ तौर पर कह दिया कि यह कह देना कि सर्वोच्च न्यायालय ने नोटबंदी को सही ठहराया है, यह गलत होगा। उन्होंने साफ किया कि नोटबंदी की प्रक्रिया को सही ठहराया गया है। फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: नोटबंदी को सुप्रीम कोर्ट ने 'सही फैसला' बताकर मोदी सरकार को दी बड़ी राहत

भाजपा ने ‘ऐतिहासिक’ बताया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को नोटबंदी पर उच्चतम न्यायालय के फैसले को ‘‘ऐतिहासिक’’ करार दिया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या नोटबंदी के खिलाफ अभियान चलाने के लिए वह देश से माफी मांगेंगे। उच्चतम न्यायालय की संविधान पीठ ने केंद्र सरकार के 2016 में 500 और 1000 रुपये की श्रृंखला वाले नोटों को बंद करने के फैसले को सोमवार को 4:1 के बहुमत के साथ सही ठहराया। पीठ ने बहुमत से लिए गए फैसले में कहा कि नोटबंदी की निर्णय प्रक्रिया दोषपूर्ण नहीं थी।हालांकि न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना ने सरकार के फैसले पर कई सवाल उठाए। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद की रीढ़ को तोड़ने में नोटबंदी ने महत्वपूर्ण काम किया। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन