कांग्रेस का कटाक्ष, क्या दीपिका फिल्म के प्रचार के लिए JNU की बजाय RSS कार्यालय जाएंगी?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) जाने को लेकर भाजपा के कुछ नेताओं के सवाल खड़ा करने पर कटाक्ष करते हुए बुधवार को कहा कि क्या दीपिका अपनी फिल्म का प्रचार करने के लिए नागपुर स्थित आरएसएस कार्यालय जाएंगी। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार भारत की आत्मा को कुचल रही है। उन्होंने कुछ भाजपा समर्थकों द्वारा दीपिका की फिल्म ‘छपाक’ का कथित तौर पर बहिष्कार किए जाने का हवाला दिया और ट्वीट कर कहा, ‘‘मोदी जी, भारत की आत्मा को कुचलना बंद करिए।’’

इसे भी पढ़ें: कश्मीर भारत का अटूट हिस्सा, कुछ अराजकतावादी देश विरोधी नारे लगा रहे: जावड़ेकर

एक सवाल के जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ये लोग कहते हैं कि वह अपने प्रचार के लिए गईं। तो क्या अब वह अपनी फिल्म का प्रचार करने नागपुर के संघ कार्यालय जाएंगी? इन लोगों को हर जगह बदनीयती नजर आती है।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘प्रधानमंत्री और गृहमंत्री क्यों नहीं बात करते, क्यों नहीं देश के नौजवानों से बात करना पसंद करते हैं?’’

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार