अमेरिकी संसद ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भेजा‘अस्थायी सरकारी वित्त विधेयक’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2020

वाशिंगटन। अमेरिकी संसद ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ‘अस्थायी सरकारी वित्त विधेयक’ भेज दिया जिसके बाद अब संघीय बंद (फेडरल शटडाउन) की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा तथा कोविड-19 सहायता को लेकर होने वाली चर्चा के लिए भी समय मिल जाएगा। इस विधेयक के साथ ही अगले शुक्रवार मध्य रात्रि की समय सीमा तय हो गई है। इस लघु अवधि के उपाय को सीनेट ने ध्वनि मत से सर्वसम्मति के साथ पारित किया। सदन ने यह विधेयक बुधवार को पारित किया था और ट्रंप द्वारा इस पर मध्यरात्रि से पहले हस्ताक्षर करने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में फाइजर के कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल को मिली मंजूरी

गतिरोध के बावजूद इस बात पर आम सहमति थी कि महामारी राहत के काफी समय से लंबित विधेयक के बिना कांग्रेस इस साल के लिए स्थगित नहीं होगी। गौरतलब है कि सांसदों के द्विपक्षीय समूह की ओर से आए 900 अरब डॉलर के सहायता पैकेज के प्रस्ताव का सीनेट के बहुमत के नेता मिच मैककॉनेल ने विरोध किया। इस पर बातचीत चल रही है। सदन की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने कहा कि कांग्रेस सहमति बनाने के लिए क्रिसमस के बाद भी काम करती रहेगी। गौरतलब है कि नई कांग्रेस का शपथ ग्रहण तीन जनवरी को होना है।

प्रमुख खबरें

Ayodhya Deepotsav में 56 घाटों पर जले 36 लाख से ज्यादा दीये, बना भव्य नजारा

Nepal Flood: 26 अगस्त की आपदा के बाद 2,465 लापता लोगों की आधिकारिक सूची जारी

ठाणे में Maharashtra ATS ने 13 लाख के इनामी Naxalite संजय यादव को दबोचा

Ayodhya Deepotsav में बोले उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan, राम के आदर्शों पर चल रहे PM Modi और योगी