नौ अगस्त को तिरंगा मार्च निकालेगा कांग्रेस सेवादल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2019

लखनऊ। अगस्त क्रान्ति दिवस की 77वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल (मध्य जोन) शुक्रवार को  तिरंगा मार्च  निकालेगा। सेवादल के राजेश सिंह  काली  ने गुरूवार को कहा,  प्रदेश कांग्रेस सेवा दल, मध्य जोन द्वारा नौ अगस्त को तिरंगा मार्च का आयोजन किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके तहत सुबह 11:15 बजे जीपीओ पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा से परिवर्तन चौक तक तिरंगा मार्च निकाला जायेगा। उन्होंने बताया कि तिरंगा मार्च में सेवादल के स्वयंसेवकों सहित प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

Diabetes Warning Signs: सुबह शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझिए बज गई खतरे की घंटी, ना करें इग्नोर

Imran Khan की बहन Aleema Khanum ने PIMS के इलाज पर उठाए गंभीर सवाल, मांगी स्वतंत्र जांच

सौरव गांगुली ने अपनी छवि खराब करने पर सख्त एक्शन लिया, Facebook पेज पर FIR दर्ज कराई

Kalki 2 में Alia Bhatt की सीक्रेट एंट्री, Hyderabad में चुपचाप शूट किया दमदार रोल