By अभिनय आकाश | Mar 06, 2022
उत्तराखंड में 10 मार्च को विधानसभा चुनाव की मतगणना होगी। मगर उससे पहले ही विधानसभा चुनाव के परिणाम से पहले ही कांग्रेस में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। सियासी गलियारों में चर्चा है कांग्रेस अपने चुनाव जीतने वाले विधायकों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। चर्चा ये है कि कांग्रेस को आशंका है कि उसके विधायकों पर किसी की नजर है। इसीलिए विधायकों को महफूज स्थान पर भेजा जा सकता है। इसमें वो राज्य शामिल हो सकते हैं जहां कांग्रेस की सरकार है।
बीजेपी की नीयत पर शक
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राजस्थान योजना पर टिप्पणी करने से परहेज किया और कहा, “हमें अपने उम्मीदवारों पर पूरा भरोसा है। जहां तक बीजेपी की ओर से पेश की गई 'खतरे' की बात है तो उन्होंने कहा, 'हमारे सभी सदस्यों को अलर्ट कर दिया गया है। उत्तराखंड के भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज कर दिया। पार्टी के राज्य मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा, "पूरे राज्य ने 2017 में सीएम रहते हुए हरीश रावत पर स्टिंग ऑपरेशन देखा था।