Baba Siddique Murder Case । महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई, कांग्रेस-शिवसेना नेताओं ने की फडणवीस के इस्तीफे की मांग

By एकता | Oct 13, 2024

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के हत्याकांड ने महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। विपक्षी पार्टियों के नेता लगातार शिंदे सरकार पर निशाना साध रहे हैं और उनसे इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। बता दें, शनिवार को बाबा सिद्दीकी की कई राउंड गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। पिछले तीन दशक में ये पहला मामला है, जब महाराष्ट्र में किसी हाई प्रोफाइल नेता की ऐसे हत्या की गयी है।

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर प्रतिक्रिया देते हुए देवेंद्र फडणवीस को गृह मंत्री के पद से हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा, 'यह मुख्यमंत्री की विफलता है, जिस तरह से अपने स्वार्थ के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है, यह उसका नतीजा है कि कानून और पुलिस का कोई डर नहीं है और इस तरह दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं। हम अब तक कहते रहे हैं कि देवेंद्र फडणवीस गृह मंत्री के तौर पर विफल रहे हैं, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए लेकिन अब सिर्फ इस्तीफे की बात नहीं है। राज्यपाल को हस्तक्षेप कर देवेंद्र फडणवीस को गृह मंत्री के पद से हटाना चाहिए।'

इसे भी पढ़ें: Baba Siddique Murder Case । बिश्नोई गैंग से जुड़े तार, तीसरे आरोपी की हुई पहचान, जानें अब तक क्या कुछ हुआ?

कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है: प्रियंका चतुर्वेदी

बाबा सिद्दीकी हत्या के मामले पर शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, 'बाबा सिद्दकी काफी सम्मानित नेता थे। राजनीति के अलावा उनके सभी लोगों से अच्छे संबंध थे... ये घटना दिखाती है कि महाराष्ट्र में हमारी कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। अगर हम घटनाक्रम देखें तो उन्होंने 15 दिन पहले कहा था कि उन्हें धमकियां दी जा रही है। उन्हें Y-श्रेणी की सुरक्षा भी दी गई थी लेकिन फिर भी इतना बड़ी विफलता होना, बांद्रा जैसे क्षेत्र में उनकी हत्या हो जाना कानून-व्यवस्था की नाकामी को दिखाता है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। क्या हो गया है हमारी मुंबई पुलिस को? जो दुनिया भर में मानी जाती है। आपने महाराष्ट्र को उस जगह लाकर छोड़ दिया है जहां न तो कानून-व्यवस्था है और न ही न्याय व्यवस्था है, केवल और केवल लूट हो रही है।'

इसे भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी की मौत अस्पताल में भर्ती होने से पहले ही हो गयी थी: चिकित्सक

विजय वडेट्टीवार ने दी प्रतिक्रिया

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने इस मामले पर कहा, 'वे हमारे अच्छे दोस्त थे। कल जो हुआ वह बहुत दुखद है। आज दो लोगों को गिरफ़्तार किया गया है, पुलिस जांच कर रही है लेकिन हम कहते हैं कि मुंबई में कानून की धज्जियां उड़ी हैं। अगर सत्ताधारी पार्टी के नेता की इस तरह हत्या हो जाती है तो इसका मतलब है कि आम आदमी की सुरक्षा पर बड़ा सवाल है। सवाल उठ रहा है कि क्या मुंबई फिर से क्राइम हब बन रही है? महाराष्ट्र में बढ़ते क्राइम रेट को देखते हुए गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।'

प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये