पूर्ण राज्य के मुद्दे पर कांग्रेस अपने रुख पर पुनर्विचार करे: गोपाल राय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2019

नयी दिल्ली। आप नेता गोपाल राय ने कांग्रेस के घोषणापत्र में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग से हाथ खींचने की आलोचना करते हुये कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से इस पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है। राय ने बुधवार को गांधी को पत्र लिखकर कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में सत्तासीन होने पर पुदुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का चुनावी वादा किया है लेकिन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने इसे दुखद बताते हुये कहा, ‘देश की राजधानी दिल्ली के निवासी पिछले कई दशकों से घोर अन्याय झेल रहे हैं और पिछले पांच सालों में इस अन्याय ने सारी सीमाएं लांघ दी हैं।’

राय ने कांग्रेस के घोषणापत्र में दिल्ली के पूर्ण राज्य की मांग पर पार्टी के रवैये को निराशाजनक बताते हुये कांग्रेस के रुख को दिल्ली के लिये नुकसानदायक बताया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस ने दिल्ली को पूर्ण राज्य देने का वादा किया और अब की बार इससे पीछे हट गई है। दिल्ली के साथ दशकों से होते आ रहे अन्याय को समाप्त करने का एक ही तरीका है कि संविधान में संशोधन कर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए। राय ने गांधी से कहा कि मेरा आपसे अनुरोध है कि दिल्ली के पूर्ण राज्य के दर्जे के बारे में आप अपनी पार्टी के रुख पर पुनर्विचार करें।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow