दिल्ली की सभी सात सीटों पर अपने बलबूते चुनाव लड़ेगी AAP: गोपाल राय

aap-will-contest-all-seven-seats-in-delhi-says-gopal-rai
[email protected] । Mar 11 2019 6:36PM

उल्लेखनीय है कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने पिछले सप्ताह ही आप के साथ गठबंधन की संभावनाओं को खारिज करते हुये कहा था कि आप के साथ कांग्रेस गठबंधन नहीं करेगी।

नयी दिल्ली। आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा है कि दिल्ली में लोकसभा की सभी सात सीटों पर पार्टी अपने बलबूते चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ चुनावी गठबंधन को लेकर उनकी पार्टी की फिलहाल कोई बात नहीं चल रही है। राय ने सोमवार को कहा कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल सभी राज्यों के प्रदेश संयोजकों के साथ आज देर शाम बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘आप की कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर कोई बातचीत नहीं चल रही है और पार्टी अपने बलबूते सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी।’’

उल्लेखनीय है कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने पिछले सप्ताह ही आप के साथ गठबंधन की संभावनाओं को खारिज करते हुये कहा था कि आप के साथ कांग्रेस गठबंधन नहीं करेगी। राय ने कहा कि आप आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को मुख्य मुद्दा बनायेगी। इसके लिये पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन भी किया।

इसे भी पढ़ें: AAP के साथ गठबंधन पर बोले राहुल, प्रदेश समिति नहीं चाहती हम साथ आएं 

राय ने कहा कि भाजपा ने पूर्ण राज्य के मुद्दे पर दिल्ली वालों को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार इस मांग को अपने चुनावी वादों में शुमार करती रही है। भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र में भी यह वादा किया था कि सत्ता में आने पर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आप कार्यकर्ता भाजपा के घोषणापत्र को जलाकर भाजपा की वादाखिलाफी को उजागर करेंगे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़