By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 27, 2026
नयी दिल्ली, 27 जुलाई कांग्रेस ने संसद परिसर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ सांसदों द्वारा पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत किए जाने को लेकर सोमवार को भाजपा पर निशाना साधा और सवाल किया कि पेपर लीक, ‘‘बर्बाद होती शिक्षा व्यवस्था’’ और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज तथा पैलेट गन के इस्तेमाल के लिए प्रधान की सराहना की जा रही है। प्रधान शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफे के बाद सोमवार को जब संसद पहुंचे तो भाजपा के कुछ सांसदों उनका स्वागत किया। बिहार के दरभंगा से लोकसभा सदस्य गोपालजी ठाकुर ने उन्हें ‘पाग’ (मिथिला की पारंपरिक टोपी) पहनाई।
कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि यह पूरा घटनाक्रम अत्यंत शर्मनाक है और देश के युवाओं का घोर अपमान है।’’ उन्होंने भाजपा से स्पष्ट करने को कहा कि पेपर लीक, ‘‘बर्बाद होती शिक्षा व्यवस्था’’ और छात्रों पर लाठीचार्ज तथा पैलेट गन चलाए जाने के बावजूद क्या प्रधान का काम सराहनीय था। रमेश ने कहा, ‘‘अगर नहीं, तो यह सम्मान किस बात का है? और अगर हां, तो क्या भाजपा देश के युवाओं और छात्रों को यही संदेश देना चाहती है?
देश जवाब चाहता है।