कांग्रेस-SP-BSP को अली पर विश्वास, हमें बजरंग बली पर भरोसा: योगी

By अभिनय आकाश | Apr 09, 2019

मेरठ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेरठ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल के समर्थन में मंगलवार को रैली को संबोधित किया। योगी ने बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) चीफ मायावती के बयान को लेकर निशाना साधा है।

मेरठ में मंगलवार को योगी ने कहा कि अगर एसपी-बीएसपी और कांग्रेस का भरोसा अली में है तो हमारा भरोसा बजरंगबली में है। बता दें कि देवबंद में हुई गठबंधन की रैली में मायावती ने खासतौर पर मुस्लिमों को संबोधित करते हुए कहा था कि वे अपना वोट बंटने ना दें और केवल गठबंधन के लिए ही वोट दें। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस का बस चले तो पत्थरबाजों भत्ता देने लगेगी: योगी

पश्चिमी यूपी को लेकर उन्होंने कहा कि वेस्ट यूपी में मुस्लिम-दलितों का वोट आसानी से ट्रांसफर नहीं होगा, वहीं बीजेपी को इससे फायदा होगा और बड़ी जीत मिलेगी। उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि राहुल का अमेठी छोड़कर वायनाड जाने की वजह भी मुस्लिम वोट हैं। गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ के कांग्रेस और मुस्लिम लीग पार्टी को लेकर दिए बयान सुर्खियां बनी थी। उन्होंने पार्टी के हरे झंडे के बहाने कहा था कि ये एक वायरस की तरह है जो कांग्रेस देशभर में फैलाना चाहती है।

प्रमुख खबरें

India T20I Series: New Zealand ने 7 तेज गेंदबाजों समेत 16 सदस्यीय टीम घोषित की

Trump Administration: अमेरिका में 17500 श्वेत दक्षिण अफ्रीकी शरणार्थियों को पनाह देने की तैयारी

संयुक्त राष्ट्र पहुंचे Donald Trump ने CNN रिपोर्टर से कहा- आपको यहां नहीं होना चाहिए था

दिसंबर में अमेरिका जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, Florida G20 Summit में Donald Trump से द्विपक्षीय वार्ता संभव, क्वाड नेताओं की भी हो सकती है बैठक