फेसबुक पर कांग्रेस प्रवक्ता नूरी खान की लाइव गिरफ्तारी, कोरोना संकट पर करने वाली थी बड़ा खुलासा

By दिनेश शुक्ल | Apr 27, 2021

उज्जैन। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नूरी खान को मंगलवार सुबह उज्जैन के नानाखेड़ा पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। नूरी खान का आरोप है कि वह कोरोना संकट के समय अस्पतालों में बरती जा रही लापरवाही को लेकर बड़ा खुलासा करने वाली थी, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी लग गई और उन्हें पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान नूरी ने अपनी गिरफ्तारी के पूरे घटनाक्रम को फेसबुक पर लाइव साझा भी किया।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने भोपाल सांसद को बताया गुमशुदा, ढूँढकर लाने वाले को देगी दस हजार का ईनाम

नूरी खान का कहना है कि वह सुबह 11 बजे अस्पतालों में बरती जा रही लापरवाही को लेकर बड़ा खुलासा करने वाली थीं। उन्होंने कहा कि मैं आम लोगों की आवाज उठाना चाह रही थी। सुबह सेहरी की और मुश्किल से एक घंटा ही सो पाई थी। पुलिस मुझ पर धारा 188 के तहत कार्रवाई करते हुए घर लेने आ गई। मैं पुलिस की कार्रवाई से बिल्कुल भी नहीं डरूंगी और आम लोगों की आवाज उठाती रहूंगी। बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस प्रवक्ता नूरी खान ने रविवार रात को इंदौर रोड स्थित गंगेडी ऑक्सीजन प्लांट पर पहुंचकर हंगामा किया था। इसके अलावा कुछ दिन पूर्व माधव नगर अस्पताल में भी पहुंचकर वहां हंगामा किया था। हालांकि इसके बाद से वह लगातार मरीजों की सेवा में जुट गई थी तथा उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर व रेमडेसिविर इंजेक्शन पहुंचा कर मदद कर रही थीं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के खिलाफ युद्ध स्तर पर संघर्ष जारी- शिवराज सिंह चौहान

कांग्रेस नेत्री नूरी खान को नानाखेड़ा थाना पुलिस ने 2 दिन पूर्व इंदौर रोड पर ऑक्सीजन टैंकर को रोकने के मामले में मंगलवार 188, 353 में गिरफ्तार किया तथा करीब 1:30 घंटे बाद छोडा, इस बीच कांग्रेस विधायक महेश परमार एवं अन्य नेता भी थाने पहुंचे। गौरतलब है कि कांग्रेस नेत्री लगातार ऑक्सीजन की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रही थी। थाना प्रभारी ओपी अहीर ने बताया कि आरोपी को मुचलका भरवाकर रिहा किया गया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नूरी खान को ऑक्सीजन की किल्लत और अस्पताल की अव्यवस्था से हो रही मौतों को लेकर आवाज उठाना महंगा पड़ा। प्रशासन ने महामारी एक्ट के अंतर्गत कांग्रेस प्रवक्ता नूरी खान को गिरफ्तार कर लिया। नूरी खान को धारा 188 के अलावा अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था। 

प्रमुख खबरें

16 September History: भारत रत्न MS Subbulakshmi की जयंती और SpaceX की ऐतिहासिक उड़ान

कौन हैं CBI अधिकारी Seema Pahuja? RG कर और हाथरस जैसे मामलों को सुलझाने वालीं लेडी सिंघम अब करेंगी दिशा सालियन केस की निगरानी

Maharashtra: Palghar में टिप्पणी पर मारपीट, Shiv Sena पार्षद Hemlata Singh पर केस

चर्च के आंतरिक मामले तय नहीं कर सकता प्रशासन, Meghalaya High Court ने रद्द किए डीसी के आदेश