CAA और NRC पर अफवाहें फैला रही है कांग्रेस: नित्यानंद राय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2019

मुजफ्फरपुर (बिहार)। केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने राजनीतिक फायदे के लिए संशोधित नागरिकता कानून, 2019 और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) पर लोगों को गुमराह कर रही है और भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री राय ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों ने इस कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हिंसा को भड़काया।

राय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को ‘‘अफवाहें और गलत सूचना फैलाने की विपक्ष की तुच्छ राजनीति का खुलासा करने के लिए’’ इन दो मुद्दों पर जागरूकता पैदा करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग सीएए और एनआरसी पर अफवाहें फैला रहे हैं। वे इन मुद्दों पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इस तरह के लोगों को बेनकाब किये जाने की जरूरत है।’’ राय ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व में देश मजबूती से आगे बढ़ रहा है।’’

प्रमुख खबरें

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर

Ola Electric का शुद्ध घाटा दूसरी तिमाही में घटकर हुआ 362 करोड़ रुपये

मेलोनी ने लिया योगी एक्शन तो बम से उड़ाने टूट पड़े कट्टरपंथी, भयंकर बवाल शुरू

Horoscope 12 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल