कांग्रेस ने शुरू की जन आक्रोश यात्रा,बड़ी संख्या में में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By सुयश भट्ट | Sep 08, 2021

भोपाल। बीजेपी की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भोपाल में बुधवार को कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा शुरू हो गई है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी इसमें शामिल हुए। जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस के कार्यकर्ता काले कपड़े पहन कर शिवराज सरकार का विरोध करने पहुंचे हैं।

आपको बता दें कि कांग्रेस कार्यालय पर कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा महिला कार्यकर्ताएं भी गिरफ्तार हुई हैं। दरअसल प्रदर्शनकारी मिंटो हॉल की तरफ कूच कर रहे थे। जिसके बाद इन्हें पुलिस ने खदेड़ दिया है।

बुधवार सुबह करीब 10 बजे कांग्रेस की यह यात्रा राजधानी भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे से शुरू हुई। कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर स्थिति अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत की।

इसे भी पढ़ें:मध्यप्रदेश में 88 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र चालू हो गए हैं : मुख्यमंत्री चौहान 

इस जन आक्रोश यात्रा के दौरान पीसी शर्मा ने सरकार पर कई आरोप भी लगाए हैं। शर्मा ने कहा कि सरकार भयभीत है, इसलिए हमें इजाजत नहीं दी गई। सरकार जितना चाहे डरा ले, लेकिन हम जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi