जमानत मिलने के बाद फिर गिरफ्तार हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2020

आगरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू को बुधवार शाम को दीवानी अदालत से जमानत मिलने के बाद कोर्ट के बाहर आते ही पुलिस ने उन्हें फिर गिरफ्तार कर लिया और उन्हें अपने साथ लखनऊ ले गयी। इस दौरान अदालत के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। उनके आसपास शहर और जिला कांग्रेस के अध्यक्ष तक नहीं फटक सके। बुधवार शाम को दीवानी अदालत में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू, उपाध्यक्ष प्रदीप माथुर, पूर्व एमएलसी विवेक बंसल को कोर्ट ने बीस-बीस हजार रुपये के निजी मुचलकों पर जमानत दे दी थी। मंगलवार को पुलिस ने उन पर लॉकडाउन उल्लंघन और महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार इन पर उत्तर प्रदेश-राजस्थान बॉर्डर पर बसों को प्रवेश नहीं मिलने पर उल्लंघन करने का आरोप था जिससे पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया था। वहीं, कल लखनऊ में दर्ज किये गये केस में उनकी गिरफ्तारी की संभावना थी और कोर्ट के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। अदालत से बाहर आते ही पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू को गिरफ्तार कर लिया और लखनऊ के थाना हजरतगंज की पुलिस उन्हें अपने साथ ले गयी। इस दौरान आगरा में दीवानी कोर्ट से उनके साथ जमानत पर छूटे उपाध्यक्ष प्रदीप माथुर, पूर्व एमएलसी विवेक बंसल को नहीं पकड़ा गया। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने योगी सरकार पर लगाया ओछी राजनीति का आरोप, बसें वापस भेजीं

इस संबंध में कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमित सिंह और पूर्व शहर अध्यक्ष हाजी अबरार हुसैन ने बताया कि कोर्ट के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। यहां तक कि कांग्रेस के किसी नेता या पदाधिकारी को उनके पास तक नहीं जाने दिया। जमानत मिलने के बाद जैसे ही वह बाहर आए तो पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू को फिर अपनी हिरासत में ले लिया और लखनऊ के थाना हजरतगंज से आयी पुलिस उन्हें अपने साथ ले गयी।

प्रमुख खबरें

Lucknow के सहारा शहर परिसर में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Revanth Reddy का BRS पर वार, KCR ने तेलंगाना का पानी जगन सरकार के पास गिरवी रखा

Haryana Assembly में मनाया गया Constitution Day, सीएम सैनी और हुड्डा ने पढ़ा प्रस्तावना

श्रीलंका A ने भारत A को 8 विकेट से धोया, Asia Cup Rising Stars फाइनल में बनाई जगह