जम्मू कश्मीर: कांग्रेस का बयान, केंद्र से नहीं मिला निमंत्रण, समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा वार्ता में विश्वास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2021

जम्मू। कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष जी ए मीर ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी को केंद्र शासित प्रदेश से मुख्यधारा की राजनीतिक पार्टियों के नई दिल्ली में अगले सप्ताह प्रस्तावित सम्मेलन में भाग लेने के लिए केंद्र सरकार से कोई निमंत्रण नहीं मिला है। हालांकि, मीर ने कहा कि अगर वार्ता के लिए इस तरह का कदम उठाया जाता है तो यह स्वागत योग्य है, क्योंकि शांति, समृद्धि और विकास के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के बीच गुस्से को दूर करने का एकमात्र तरीका संबंधित पक्षों के साथ बातचीत करना है।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में गाड़ी चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जब उनसे पूछा गया कि पार्टी को अगर निमंत्रण मिलता है तो बातचीत में उनका एजेंडा क्या होगा, तो उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और अगर पार्टी को आमंत्रित किया जाता है तो हम इसकी जानकारी राष्ट्रीय नेतृत्व को देंगे और इस पर विचार-विमर्श होगा ताकि हम उपयुक्त एजेंडे के साथ चर्चा में शामिल हो सकें।’’ मीर ने कहा कि दोनों पक्षों, सरकार और प्रतिभागियों को अगले 200 वर्षों के लिए जम्मू-कश्मीर को शांति, प्रगति और समृद्धि की ओर ले जाने के लिए खुले दिल से प्रस्तावित सम्मेलन में भाग लेना चाहिए।

प्रमुख खबरें

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन

इन्फ्लुएंसर Faisal Shaikh उर्फ़ फ़ैसू ने मदीना में तान्या से शादी की, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें; बताया सपना सच होने जैसा