दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की स्थिति मजबूत, सत्ता में होगी वापसी: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2020

नयी दिल्ली। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को उम्मीद जताई कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अच्छा करेगी और उसकी सात साल बाद यहां की सत्ता में वापसी होगी। हुड्डा ने मकर संक्रांति एवं लोहड़ी के अवसर पर आयोजित दोपहर के भोज से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘दिल्ली में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है। पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ रही है। हम सरकार बनाएंगे।’’

हुड्डा ने कहा, ‘‘दिल्ली में भाजपा विफल होगी और केजरीवाल की झूठ की राजनीति का पर्दाफाश होगा। माहौल बदल रहा है और लोग कांग्रेस को वापस लाने का मन बना रहे हैं।’’ हुड्डा की ओर से आयोजित इस भोज में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद, कुमारी शैलजा, कपिल सिब्बल, रणदीप सुरजेवाला, राज बब्बर, दीपेंद्र हुड्डा और जितिन प्रसाद, रालोद के अजित सिंह और शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी शामिल हुईं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर