मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग को कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, मतदान सूची के पुनरीक्षण कार्य में फर्जीवाड़े का आरोप

By दिनेश शुक्ल | Feb 16, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश  कांग्रेस  कमेटी का आरोप है कि प्रदेश में भाजपा सरकार होने के कारण भाजपा के पदाधिकारियों एवं नेताओं द्वारा मतदाता पुनरीक्षण के कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों, बीएलओ के सहयोग से अथवा उन पर दबाव बनाकर बड़े पैमाने पर पुनरीक्षण कार्य में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। भाजपा के लोगों द्वारा इस प्रक्रिया के माध्यम से कांग्रेस समर्थित मतदाताओं के नाम चिन्हित कर मतदाता सूची से हटवाने का षड्यंत्रपूर्वक कार्य किया जा रहा है। जिसकी शिकायतें प्रदेश कांग्रेस कमेटी को लगातार मिल रही है।

इसे भी पढ़ें: अशिक्षित रूपन बाई ने स्कूल के लिए दी मुफ्त में जमीन, ताकि कोई इनकी तरह न रहे शिक्षा से वंचित

ज्ञापन में आयोग से मांग की गई है कि नगरीय निकाय चुनाव निचले स्तर से जुड़े कार्यकर्ताओं से संबंधित चुनाव की प्रक्रिया होती है तथा कार्यकर्ता उत्साहित होकर नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आतुर है। ऐसी स्थिति में यह भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं कि वर्ष 2014-15 में जो मतदाता सूची उपलब्ध थी उसी का उपयोग किया जायेगा। लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के समय जिन मतदाताओं के नाम विलोपित हुए हैं या नये नाम जोड़े गये हैं ऐसे में मतदाता सूचियों के मिलान करने पर सैकड़ों शिकायतें प्राप्त हुई हैं कि उन्हें मतदाता सूची से हटा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: एक लाख परिवारों का एक साथ नये आवासों में गृह-प्रवेश

कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन आयोग से मांग की है कि नगरीय निकाय चुनाव-2021 की मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य जो कि 8 फरवरी से 15 फरवरी 2021 तक जारी है उक्त प्रक्रिया को आगामी एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ाया जाये, जिससे कि मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में देख सके तथा गलतियों में सुधार हो सके। मतदाता सूची में हो रहे फर्जीवाड़े को रोका जाये तथा कांगे्रस ने नगरीय निकाय चुनाव के साथ ग्राम पंचायतों के चुनाव भी एक साथ कराने की मांग की है।प्रदेश में आगामी दिनों में नगरीय निकाय चुनाव होना नियत हैं। जिसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उक्त संबंध में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी