बिहार में जातीय जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस ने नीतीश का किया समर्थन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2022

पटना। कांग्रेस की बिहार इकाई ने रविवार को कहा कि वह जातीय जनगणना के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का “पूरा” समर्थन करती है। कांग्रेस ने कुमार से आग्रह किया कि वह अपने सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी की मंजूरी की परवाह किये बिना राज्य में जातीय जनगणना करवाएं। इस संबंध में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा का बयान लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल के रुख के करीब दिखाई दिया जो कि बिहार में प्रमुख विपक्षी दल है। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में कोविड-19 के 4526 नए मामले, राजद ने पटना में कार्यालय बंद किया

शर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा, “मुख्यमंत्री सर्वदलीय बैठक बुलाना चाहते हैं… भाजपा सहमत होते नही दिख रही,… नीतीश कुमार को आगे बढ़ना चाहिए, इस मुद्दे पर कांग्रेस पूरी तरह उनके साथ है।” प्रदेश भाजपा ने अतीत में जातीय जनगणना का समर्थन किया है और उसके विधायकों ने विधानसभा में दो बार सर्वसम्मति से पारित हुए प्रस्तावों के पक्ष में मतदान किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति और जनजाति के अलावा किसी और सामाजिक वर्ग की जनगणना की मांग ठुकराने के बाद से पार्टी असमंजस की स्थिति में है। 

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच