सीटों के बटवारे को लेकर कांग्रेस ने Shiv Sena (UBT) के सामने आत्मसमर्पण कर दिया : Milind Deora

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2024

मुंबई। राज्यसभा सदस्य मिलिंद देवरा ने दावा किया है कि उनकी पूर्व पार्टी कांग्रेस ने महाराष्ट्र और विशेष रूप से मुंबई में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे का समझौता करते समय उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी) को बहुत अधिक महत्व दे दिया। कांग्रेस की मुबंई इकाई के प्रमुख देवरा इस साल की शुरुआत में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए थे। देवरा ने कहा कि अगर उनकी नयी पार्टी चाहती है, तो वह मुंबई दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं, जिसका उन्होंने 2004 से 2014 तक कांग्रेस सांसद के रूप में प्रतिनिधित्व किया था। 

इसे भी पढ़ें: उम्रकैद की सजा काट रहे दो लोगों को दिल्ली उच्च न्यायालय ने किया बरी, जाने क्या है पूरा मामला

देवरा ने दावा किया कि यह कांग्रेस के स्थानीय नेतृत्व को पसंद नहीं आया, जो परंपरागत रूप से मुंबई की छह में से पांच सीटों पर चुनाव लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिए जाने के बाद पार्टी की शहर इकाई प्रमुख वर्षा गायकवाड़ ने खुलकर अपना असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने दावा किया, ‘‘मैं अच्छी तरह से जानता हूं कि जब (2019 में) महाविकास आघाडी गठबंधन बन रहा था तो उन्होंने (कांग्रेस नेताओं ने) कैसा महसूस किया था और मैं जानता हूं कि वे अब भी वैसा ही महसूस करते हैं।’’ देवरा ने कहा, ‘‘शिवसेना (यूबीटी) की मांगों को मानकर कांग्रेस ने अपने नेताओं को नहीं बल्कि अपने कार्यकर्ताओं को भारी नुकसान पहुंचाया है।

प्रमुख खबरें

Vijayawada में DSC भर्ती पर भारी बवाल, YSRCP ने Nara Lokesh से मांगा इस्तीफा और CBI जांच

Russia Election: पुतिन की United Russia पार्टी को संसद में मिला प्रचंड बहुमत, 355 सीटें मिलने के संकेत

Kailash Vijayvargiya के आपत्तिजनक बयान पर MP Congress का हमला, मंत्री पद से मांगा इस्तीफा

BCI विवाद: Delhi High Court ने कहा- FIR और जांच के लिए BNSS के तहत मजिस्ट्रेट जाएं