मणिपुर पर पीएम मोदी की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा- स्थिति सामान्य नहीं है

By अभिनय आकाश | Jul 03, 2024

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को राज्यसभा में मणिपुर की स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना की। सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा कि राज्यसभा में मोदी ने कहा कि मणिपुर में हिंसा कम हो रही है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में स्कूल फिर से खोल दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि राज्य में शांति और सामान्य स्थिति लौट आये। रमेश ने एक्स पर कहा कि आज राज्यसभा में इस मुद्दे पर महीनों की पूर्ण चुप्पी के बाद, गैर-जैविक पीएम ने आश्चर्यजनक दावा किया कि मणिपुर में स्थिति सामान्य है।

इसे भी पढ़ें: भ्रष्टाचार के बहाने विपक्ष पर मोदी का सीधा वार, AAP और Congress पर साधा निशाना, पूछा- सबूत सच्चे थे या झूठे?

पीएम मोदी ने संसद की संयुक्त बैठक में कहा था कि मणिपुर में 500 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 11,000 एफआईआर दर्ज की गई हैं। हालांकि, कांग्रेस ने मणिपुर के दूसरे सांसद को बोलने नहीं देने को लेकर सरकार पर हमला बोला. इनर मणिपुर से कांग्रेस सांसद ने भी 2 जुलाई को कहा था कि मोदी सरकार की चुप्पी असामान्य थी और इसने मणिपुर के लोगों के लिए साबित कर दिया कि वे देश के लिए कोई मायने नहीं रखते।

प्रमुख खबरें

Mani Shankar Aiyar ने Pakistan से बातचीत की वकालत की, अटारी वाघा बॉर्डर पर वार्ता का दिया सुझाव

Israel के पीएम Netanyahu ने भारतीय पायलट Smit Machhar की बहादुरी को सराहा, स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

FSSAI लैब ने Dairy Whitener को बताया असुरक्षित, Nestle India ने दी सफाई

वित्तीय धोखाधड़ी में वांछित Kushal Samir Mehta मुंबई से गिरफ्तार, पटियाला हाउस कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा