कांग्रेस ने मंहगाई को लेकर सरकार पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने महंगाई बढ़ने की आहट से जुड़ी खबरों को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि महंगाई से आम जनता त्रस्त है, लेकिन शासन में बैठे लोग मस्त हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ नई सरकार लाई, बढ़ती महँगाई। खाद्य उत्पादों के कीमतों में उछाल, घरेलू बजट बिगड़ा इस साल ! ख़र्चा बढ़ा, बचत कम, भाजपा ने निकाला जनता का दम।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘जन-जन है त्रस्त, हमारे हुक्मरान मस्त!’’ हरियाणा में बेरोजगारी के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से जुड़ी एक खबर को लेकर सुरजेवाला ने आरोप लगाया, ‘‘ भाजपा- बेरोज़गारी जमाओ पार्टी देश में बेरोज़गारी 45 सालों में सबसे ज़्यादा! हरियाणा में बेरोज़गारी दर देश के स्तर से भी कहीं अधिक। यही खट्टर सरकार की 4.5 सालों की उपलब्धि है।’’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह