Congress ने जंतर मंतर पर हाथापाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2023

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और पुलिस के बीच कथित तौर पर हाथापाई होने की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर निशाना साधा और पहलवानों के प्रति एकजुटता प्रकट की। पार्टी ने यह दावा भी किया है कि पहलवानों से मिलने पहुंचे उसके सांसद दीपेंद्र हुड्डा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘‘देश की बेटियों के साथ दिल्ली पुलिस के अत्याचार की जानकारी होते ही कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा मौके पर पहुंचे। तानाशाह की पुलिस ने उन्हें हिरासत में रखा है। देश की बेटियों के साथ कांग्रेस मज़बूती से खड़ी है। साफ संदेश है- डरो मत, हम साथ हैं।’’

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने हड़ताली डॉक्टरों को तत्काल काम पर लौटने का दिया निर्देश

यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर यहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और कुछ पुलिसकर्मियों के बीच कथित तौर पर ‘हाथापाई’ हुई, जिसके कारण कुछ प्रदर्शनकारियों के सिर पर चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत