झारखंड के रुझानों पर कांग्रेस का तंज, कहा- आगे के चुनावों में भी होगी भाजपा की हार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन के जीत की ओर अग्रसर होने पर खुशी जताते हुए सोमवार को दावा किया कि आने वाले चुनावों में भी भाजपा की हार होगी क्योंकि उसने सिर्फ बांटने और असल मुद्दों से ध्यान हटाने की राजनीति की है। आजाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जिस तरह से महाराष्ट्र और हरियाणा के लोगों ने भाजपा को सबक सिखाया है, झारखंड की जनता भी उसी रास्ते पर गई है। मुझे विश्वास है कि परिणाम कांग्रेस के गठबंधन के पक्ष में होगा।’’

इसे भी पढ़ें: CAA के खिलाफ DMK की मेगा रैली, द्रमुक की रैली का वीडियो बनाएंगी पुलिस

जेवीएम (पी) तीन पर और आजसू भी तीन विधानसभा सीटों पर आगे चल रही हैं। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों और रामलीला मैदान में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का हवाला देते हुए आजाद ने कहा, ‘‘गोलीबारी में कई लोगों की मौत हुई, कई घायल हो गए तथा पुलिस के लाठीचार्ज में कई बच्चे-बच्चियों की टांगें टूटी हैं। इस बारे में प्रधानमंत्री के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर